Search
Close this search box.

Majadooron के हित में रामगढ़ चीनी मिल में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

Dalmia Sugar Mill Ramgarh

Share this post

सीतापुर : Majadooron के हित में रामगढ़ चीनी मिल में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही . डालमिया चीनी मिल, रामगढ़ में श्रमिकों के शोषण की शिकायत पर हुई श्रम विभाग की संयुक्त जांच टीम की कार्रवाई ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

10 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव श्रम विभाग के निर्देश पर निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने मिल में श्रम कानूनों के अनुपालन की जांच की।

लेकिन जांच से पहले मिल प्रशासन द्वारा ठेका मजदूरों को बाहर निकाल देना संदेह को और बढ़ाता है। सूत्रों के अनुसार जैसे ही मिल को निरीक्षण की सूचना मिली, ठेके पर काम कर रहे मजदूरों को मिल परिसर से हटाकर बाद में फिर काम पर लगाया गया।

यह कदम यह संकेत देता है कि मिल प्रबंधन किसी तथ्य को छुपाने का प्रयास कर रहा था। निरीक्षण में अधिकारियों ने मजदूरों से सीधे बातचीत कर उनके कार्य-परिस्थितियों, मजदूरी भुगतान, सुरक्षा व्यवस्था और कानूनों के अनुपालन की समीक्षा की।

Dalmia Sugar Mill Ramgarh

टीम ने मिल प्रबंधन को श्रम नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। इस कार्रवाई से मजदूरों में उम्मीद जगी है, लेकिन पहले मजदूरों को हटाया जाना जांच की निष्पक्षता पर सवाल भी खड़े करता है।

दालमिया समूह की उत्तर प्रदेश में चार चीनी मिलें हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह समस्या केवल रामगढ़ में है या अन्य इकाइयों में भी ठेका मजदूरों के नाम पर नियमों की अवहेलना हो रही है।

जब असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार और हिमानी भारद्वाज ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है

Dalmia Sugar Mill Ramgarh

और आगे की कार्रवाई शासन स्तर से की जाएगी। मजदूर संगठनों का कहना है कि अगर जांच निष्पक्ष हुई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। अब नजरें शासन और उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं कि क्या ठोस कार्रवाई होगी या मामला भी फाइलों में दब जाएगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]