सौरिख कन्नौज : Short Circuit से परचून की दुकान में लगी भीषण आग . सौरिख थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट से एक परचून की दुकान (खोखा) में भीषण आग लग गई।
इस दर्दनाक अग्निकांड में दुकान में रखा सारा सामान और भैंस खरीदने के लिए रखे 60 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई आग की वजह से पीड़ित परिवार को लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है,
जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी रामबाबू प्रजापति पुत्र अग्नू लाल गांव में ही एक परचून का खोखा (दुकान) चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
बीती रात करीब 3 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। लकड़ी का खोखा और परचून का सामान होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया रात के सन्नाटे में जब आग की ऊंची लपटें उठीं और सामान जलने की आवाज़ें आईं, तो आसपास के ग्रामीणों की नींद टूट गई। शोर-शराबा सुनकर भारी संख्या में गांव वाले मौके पर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत समरसेबल चालू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पूरी तरह बुझाई जा सकी, तब तक दुकान में रखा सब कुछ राख की ढेरी में Changed / Transformed हो चुका था।
पाई-पाई जोड़कर रखे थे पैसे
पीड़ित रामबाबू प्रजापति ने रुंधे गले से बताया कि उन्होंने एक भैंस खरीदने के लिए बड़ी मुश्किल से 60 हजार रुपये नकद जोड़कर दुकान में रखे थे।
आग ने उन पैसों के साथ-साथ दुकान का सारा राशन और अन्य सामान भी खाक कर दिया। कुल मिलाकर उन्हें डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रशासन से मुआवजे की गुहार

यह छोटी सी दुकान ही रामबाबू के परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। आंखों के सामने अपनी रोजी-रोटी को खाक होता देख पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग की है कि घटना का सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान की जाए, ताकि उनका परिवार भुखमरी का शिकार न हो।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



