मसौली बाराबंकी : MPL क्रिकेट फाइनल में मलौली इंडियंस ने जीता खिताब शानदा . क्षेत्र के मलौली गांव में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए।
रोमांचक फाइनल में मलौली इंडियंस ने किंग्स इलेवन को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मलौली इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसरी मिश्रा के ताबड़तोड़ 119 रनों और विवेक तिवारी के 46 रनों की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 177 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलौली पैंथर की टीम ने मोनू की बेहतरीन 70 रनों की पारी के बावजूद 165 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल मुकाबला मलौली इंडियंस और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। मलौली इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक तिवारी के 36 रनों की मदद से 10 ओवरों में 116 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में किंग्स इलेवन की टीम 101 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इससे पूर्व फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर केसरी मिश्रा, रामकृपाल शुक्ला और विवेक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




