Search
Close this search box.

Masauli Police ने मिशन शक्ति से जागरूकता अभियान चलाया

Masauli Police

Share this post

मसौली बाराबंकी : Police अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा अभियान के तहत ग्राम ज्योरी में मसौली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक भरत लाल, महिला आरक्षी किरन एवं महिला होमगार्ड शिवकांती द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी किरन ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, महिला मिशन शक्ति केंद्र तथा विशेष रूप से साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Masauli Police

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा तथा 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]