Search
Close this search box.

Maulana Meraj Ahmed स्मृति सातवां क्रिकेट सीजन उत्साह के साथ

Maulana Meraj Ahmed Memorial Tournament

Share this post

मसौली बाराबंकी : Maulana Meraj Ahmed स्मृति सातवां क्रिकेट सीजन उत्साह के साथ . ग्राम पंचायत रसौली में स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें सीज़न का शुभारंभ किया गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन उनके सुपुत्र एवं समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद ने किया।इस अवसर पर हाफ़िज़ अयाज़ अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद का नाम जनसेवा सामाजिक सौहार्द और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।

उन्होंने अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में निष्ठा, सादगी और समर्पण के साथ कार्य किया वही भावना आज उनके नाम पर आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से जीवंत है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व ही नहीं थे, बल्कि समाज को जोड़ने वाले, युवाओं को दिशा देने वाले और खेल को अनुशासन व भाईचारे का माध्यम मानने वाले नेता थे।

उनका मानना था कि खेल युवाओं को नशा, हिंसा और भटकाव से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उनके नाम पर यह टूर्नामेंट निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

Maulana Meraj Ahmed Memorial Tournament

तमाम क्षेत्र वासियों ने कहा कि मौलाना मेराज अहमद की स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट वास्तव में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, जो खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।