कन्नौज : Ganga Bridge के निकट पलटा मौरम लदा डंफर, बाइक सवार घायल . मौरम लदा डंफर अनियंत्रित होकर पलटने से एक बाइक सवार चपेट में आकर घायल हो गया।
वाहन पर लदी मौरम सड़क पर पलटने से यातायात व्यवस्था भी अवरुद्ध हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर मौरम को हटवाया।घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक गंगागंज गांव के निकट हुए हादसे में प्राचीन नील कारखाने के पास मोड पर अनियंत्रण के कारण डंफर पलटने से चपेट में आकर तिर्वा कुल्ली गांव निवासी 53 वर्षीय गुरुबख्श घायल हो गए।
हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर हायर हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया गया कि उपरोक्त ग्रामीण अपने खेत में बोई गई तरबूज की फसल में डाली जाने वाली दवा लेने कन्नौज जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। पलटा डंफर तिर्वा क्षेत्र का बताया गया है।

दुर्घटना में डंफर के चालक और परिचालक के भी घायल होने की जानकारी मिली है, लेकिन चालक परिचालक कहां है यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे cases की जांच कर रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



