Search
Close this search box.

Medanta Lucknow ने शुरू की ओ-आर्म स्पाइन सर्जरी सुविधा

Medanta Lucknow O-Arm Spine Suite

Share this post

लखनऊ : Medanta Lucknow ने शुरू की ओ-आर्म स्पाइन सर्जरी सुविधा . उत्तर प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं को नई ऊंचाई देते हुए मेदांता अस्पताल, लखनऊ ने अत्याधुनिक ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत की है।

इसके साथ ही मेदांता लखनऊ ऐसा पहला अस्पताल बन गया है, जहां स्पाइन और न्यूरोसर्जरी के लिए यह आधुनिक इंट्रा-ऑपरेटिव इमेजिंग एवं नेविगेशन तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

ओ-आर्म स्पाइन सुइट ऑपरेशन के दौरान ही उच्च गुणवत्ता वाली 2डी और 3डी रियल टाइम इमेजिंग प्रदान करता है, जिससे सर्जरी की सटीकता और सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

यह तकनीक स्पाइन और मस्तिष्क की जटिल सर्जरी में डॉक्टरों को सटीक मार्गदर्शन देती है, जिससे जोखिम कम होता है और परिणाम बेहतर होते हैं। विशेषज्ञ इसे स्पाइन सर्जरी का “जीपीएस सिस्टम” भी कहते हैं।

मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म तकनीक की शुरुआत मेदांता की विश्वस्तरीय इलाज प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि इससे सर्जरी अधिक सुरक्षित होगी और मरीजों की रिकवरी पहले की तुलना में तेज होगी। न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. कमलेश सिंह भैसोरा ने कहा कि सर्जरी के दौरान तीन आयामी इमेजिंग मिलने से तुरंत सटीकता की पुष्टि हो जाती है,

जिससे चीरा छोटा रहता है, खून कम बहता है और ऑपरेशन का समय भी घटता है। वहीं न्यूरोसर्जन डॉ. रवि शंकर ने बताया कि यह प्रणाली जटिल और संवेदनशील सर्जरी में डॉक्टरों को बेहतर नियंत्रण और आत्मविश्वास प्रदान करती है।

ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. श्वेताभ वर्मा ने कहा कि यह तकनीक विशेष रूप से मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी में अत्यंत उपयोगी है,

Medanta Lucknow O-Arm Spine Suite

जिससे मरीज कम दर्द के साथ जल्दी घर लौट सकते हैं। ओ-आर्म स्पाइन सुइट उन्नत इमेजिंग को कंप्यूटर आधारित नेविगेशन से जोड़ता है, जिससे रेडिएशन का प्रभाव भी कम होता है। यह पहल लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्पाइन इलाज में एक नया मानक स्थापित करेगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]