Search
Close this search box.

Panchayat Secretaries संग बैठक, बीडीओ ने दिए सेवा पखवाड़ा निर्देश

Panchayat Secretaries

Share this post

बाराबंकी : Panchayat Secretaries संग बैठक, बीडीओ ने दिए सेवा पखवाड़ा निर्देश . सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर को प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विकासखंड स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

सिरौली गौसपुर विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीडीओ ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूरी कर लें और अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

Panchayat Secretaries

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में व्यवस्थाएं बेहतर रहें और जिम्मेदारियां पहले से तय कर ली जाएं। बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने चुनाव संबंधी कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार यादव, विवेक कुमार, सुरेश चंद्र यादव, राजेश कुमार रावत, रवि रावत, तेजभान वर्मा और मनीष शुक्ला समेत सभी पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।