Search
Close this search box.

Mission Shakti कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया संदेश

Mission Shakti

Share this post

मसौली बाराबंकी : Mission Shakti कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया संदेश . पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा आत्मनिर्भरता महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कस्बा प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं के लिए शिक्षा जितनी आवश्यक है उतना ही महत्वपूर्ण उनका आत्मनिर्भर बनना भी है। उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से दो परिवारों में खुशहाली आती है।

इसलिए बेटियों को किसी भी परिस्थिति में डरने के बजाय शिक्षा आत्मनिर्भरता और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस विकसित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि घर विद्यालय महाविद्यालय या कार्यस्थल कहीं भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति शिक्षित स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकता है।

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1076,1090,181,112,102,108,101,1930,1098 के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न परिस्थितियों में इन सेवाओं का उपयोग कर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी समीक्षा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

Mission Shakti

उन्होंने घरेलू हिंसा बाल विवाह पॉक्सो एक्ट गुड टच बैड टच मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं तथा विशेष रूप से साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा, नीतीश दक्ष, अंकित सचान, जितेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]