Search
Close this search box.

Seva Setu Abhiyan में राज्यमंत्री ने योजनाओं के स्टॉलों का किया निरीक्षण

Seva Setu Abhiyan

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : Seva Setu Abhiyan में राज्यमंत्री ने योजनाओं के स्टॉलों का किया निरीक्षण . बनीकोडर ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश शर्मा शामिल हुए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। राज्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों से योजनाओं और उनके लाभार्थियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है।

इसके लिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और उन्हें लाभ दिलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया।

Seva Setu Abhiyan

इसके अलावा मातृशक्ति के गोद भराई संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, जिला महामंत्री पवन सिंह रिंकू समेत ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]