Search
Close this search box.

254 Couples का सामूहिक विवाह, मंत्री सतीश शर्मा पहुंचे

CM Vivah Yojana

Share this post

बाराबंकी : में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 254 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री ने नवविवाहित दंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए निरंतर प्रयासरत है।

CM Vivah Yojana

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के साथ सामाजिक सम्मान भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया है,

जिससे अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य आनंद सिंह, विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Vivah Yojana

आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और नवदंपतियों के परिजनों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। समाज कल्याण विभाग ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]