सूर्यप्रकाश दुबे
मुंबई : 30 जुलाई: मुंबई महापालिका के सी वॉर्ड कार्यालय में आज नागरिकों की विभिन्न शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा की प्रमुख उपस्थिति में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में कुल 318 शिकायतें दर्ज की गईं और सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
जनता की समस्याओं को तुरंत सुलझाने के उद्देश्य से हम माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं। मुंबई में आयोजित यह पांचवां जनता दरबार था
और इसे मिला प्रतिसाद उल्लेखनीय रहा, ऐसा इस अवसर पर cabinet मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा। नई नियमावली के अनुसार, यदि गणेश उत्सव मंडल मंडप लगाने के लिए गड्ढा खोदते हैं, तो मुंबई महापालिका ने 15 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया था।
इस निर्णय को लेकर व्यक्त की गई नाराज़गी को मंत्री लोढा ने जनता दरबार में गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा, “गणेशोत्सव हम सभी के लिए अत्यंत आनंद का और महत्वपूर्ण पर्व है।
हर किसी को यह पर्व उत्साह से मनाने का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुंबई महापालिकाद्वारा लगाए गए जुर्माने को लेकर गणेश मंडलों की भावनाएं हम समझते हैं। इस विषय में जल्द ही आयुक्त से मुलाकात कर उचित समाधान निकाला जाएगा। इसी के साथ, मंत्री लोढा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सी वॉर्ड में गड्ढे भरने का काम अगले 10 दिनों के भीतर पूरा किया जाए।
नागरिकों की शिकायतों में मुख्य रूप से पुनर्विकास, सड़कों की स्थिति, ड्रेनेज, राशन कार्ड संबंधी समस्याएं, पानी की आपूर्ति और गणेश उत्सव की अनुमति से जुड़े मुद्दे सामने आए। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया है और “सरकार सीधे जनता के द्वार पर” इस दृष्टिकोण को इस उपक्रम के माध्यम से उन्होंने रेखांकित किया है।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।