मसौली बाराबंकी : Mission Shakti Team ने लावारिस मिली 15 वर्षीय बालिका को परिजनों से मिलाया . बुधवार की देर रात थाना मसौली पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए लावारिस अवस्था में मिली 15 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बालिका के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि थाना मसौली क्षेत्र में 112 पीआरवी को एक लावारिस बालिका के मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मसौली की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची।
टीम में हेड कांस्टेबल करन चौरसिया कांस्टेबल नीतीश दक्ष महिला रिक्रूट आरक्षी रुचि साहू एवं महिला रिक्रूट आरक्षी दिव्यांशी सेंगर शामिल रहीं।पुलिस टीम बालिका को थाने लेकर आई जहां पर रो रही बालिका को समझा बुझाकर शांत कराया गया तथा खाना खिलाया गया।
पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना नाम सुधा पुत्री स्वर्गीय दुर्गेश कुमार निवासी बरियार पुरवा थाना कोतवाली गोंडा जनपद गोंडा, उम्र करीब 15 वर्ष बताया।
बालिका ने पुलिस को बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर अपने घर से स्वयं चली आई थी। मिशन शक्ति टीम ने अथक प्रयास करते हुए दूरभाष के माध्यम से बालिका के परिजनों से संपर्क किया।

सूचना मिलने पर उसके रिश्तेदार राजा कश्यप पुत्र संजीव कुमार एवं राम जागे पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी बरियार पुरवा थाना कोतवाली गोंडा थाना मसौली पहुंचे।
रिश्तेदारों ने बालिका की पहचान सुधा के रूप में करते हुए उसे अपना रिश्तेदार बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुधा 2 सितंबर की सुबह घर से नाराज होकर चली गई थी और तब से लापता थी।
पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बालिका को उसके रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना मसौली पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



