लखनऊ : Mivi One 5G फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में ₹11,999 में उपलब्ध . भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड मिवी ने स्मार्टफोन बाजार में अपने पहले डिवाइस मिवी वन 5जी के साथ कदम रखा है।
कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान विशेष कीमतों पर उपलब्ध होगा।
8 अक्टूबर से चुनिंदा ग्राहकों के लिए अर्ली एक्सेस शुरू होगा, जबकि 9 अक्टूबर 2026 से इसे सभी ग्राहक खरीद सकेंगे। मिवी वन 5जी के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी कीमत ₹11,999 रखी गई है।
वहीं 6GB+128GB वेरिएंट ₹13,499 और 8GB+128GB मॉडल ₹14,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा। इन कीमतों में लागू बैंक और UPI ऑफर शामिल हैं।
स्मार्टफोन में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.75 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। मिवी वन 5जी Android 16 पर चलता है और इसमें 128GB स्टोरेज के साथ 4GB, 6GB और 8GB रैम विकल्प हैं।
फोन में IP64 प्रोटेक्शन, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और ClearTalk नॉइज़–रिडक्शन तकनीक भी दी गई है। यह ब्लू, पिंक, ग्रीन, बरगंडी और नेवी ब्लू रंगों में मिलेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



