कुशीनगर : Chief Minister Yogi Adityanath से विधायक पीएन पाठक ने की मुलाकात . बुधवार को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने सपरिवार एवं सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान विधायक पी.एन पाठक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। साथ ही कसया स्थित दिवानी न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालय की स्थापना की मांग की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मीनू पाठक, उत्कर्षिता पाठक, कुशाग्र पाठक, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय, महामंत्री अम्बरीष कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



