कुशीनगर : Salikpur Mahdeva में राहत सामग्री लेकर पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय . विधानसभा क्षेत्र खड्डा के बाढ़ प्रभावित गांव सालिकपुर एवं महदेवा में मंगलवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के कारण कई परिवारों के सामने कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं। ऐसे संकट के समय प्रभावित लोगों के बीच रहना और उनकी पीड़ा को समझना जनप्रतिनिधि का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहां शासन एवं प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। संकट की इस घड़ी में सभी के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। इस अवसर पर खड्डा उपजिलाधिकारी डॉ. संत राज सिंह बघेल, नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



