Search
Close this search box.

Montra Electric ने एविएटर रेंज में दो नए वेरिएंट लॉन्च

Montra Electric

Share this post

लखनऊ : Montra Electric ने एविएटर रेंज में दो नए वेरिएंट लॉन्च . क्लीन मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना रही Montra Electric ने इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (eSCV) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए वेरिएंट पेश किए हैं।

कंपनी ने एविएटर 350 (32 kWh) और एविएटर 350 एल प्लस (50 kWh) को लॉन्च कर अलग-अलग व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखा है। यह नई पेशकश कंपनी के व्यापक फ्लीट डेटा पर आधारित है,

जिसमें 600 से अधिक वाहनों ने 65 लाख किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की है। इससे कंपनी को विभिन्न उपयोग पैटर्न समझने और उसी के अनुरूप उत्पाद विकसित करने में मदद मिली।

एविएटर 350 का 32 kWh वेरिएंट खासतौर पर शहरी ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ के लिए तैयार किया गया है, जो लगभग 140 किलोमीटर की रेंज के साथ किफायती विकल्प देता है। वहीं 50 kWh वाला 350 एल प्लस वेरिएंट लंबी दूरी और भारी कार्यों के लिए उपयुक्त है,

जिसकी प्रमाणित रेंज 300 किलोमीटर से अधिक बताई गई है। कंपनी का कहना है कि यह कदम पारंपरिक “वन साइज फिट्स ऑल” रणनीति से हटकर उपयोग-आधारित समाधान की दिशा में है।

Montra Electric

इससे फ्लीट ऑपरेटर अपनी जरूरत के अनुसार बैटरी और रेंज का चयन कर सकते हैं, जिससे लागत कम होगी और दक्षता बढ़ेगी। नई एविएटर रेंज की शुरुआती कीमत 14.58 लाख रुपये से शुरू होकर 16.86 लाख रुपये तक रखी गई है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]