Search
Close this search box.

एमपीएल क्रिकेट: दूसरे दिन खेले गए तीन बेहद रोमांचक मुकाबले

MPL Cricket Tournament

Share this post

मसौली बाराबंकी : एमपीएल क्रिकेट: दूसरे दिन खेले गए तीन बेहद रोमांचक मुकाबले . क्षेत्र के मलौली गांव में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए,

जिनमें मलौली किंग्स इलेवन, सनराइजर्स और मलौली इंडियंस की टीमों ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला मलौली किंग्स इलेवन और मलौली पैंथर्स के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मलौली किंग्स इलेवन ने उस्मान के 44 और सलमान के 24 रनों की बदौलत निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलौली पैंथर्स की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आठ ओवर में 132 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला मलौली किंग्स इलेवन और सनराइजर्स के बीच खेला गया।

किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम ने लिटिल के ताबड़तोड़ 52 और नवरंग के 15 रनों की मदद से सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

MPL Cricket Tournament

तीसरा मुकाबला मलौली इंडियंस और मलौली सनराइजर्स के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मलौली इंडियंस ने रवि के सर्वाधिक 54 और विवेक के 12 रनों की सहायता से आठ ओवर में 99 रन बनाए।

जवाब में सनराइजर्स की टीम मात्र 76 रन ही बना सकी। मैच के दौरान रामकृपाल शुक्ला, केसरी मिश्रा और मोनू मिश्रा आदि सहित सैकड़ों की संख्या क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]