Search
Close this search box.

नपा ने 25 जगहों पर जलवाया अलाव

नपा ने 25 जगहों पर जलवाया अलाव

Share this post

तमकुहीराज कुशीनगर : नपा अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने नगर पंचायत तमकुहीराज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का काम किया है।

शनिवार को चौथे दिन भी सुबह से ही लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं ठंडक से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत तमकुहीराज के अध्यक्ष जेपी गुप्ता द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो में मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाने का आदेश दिया गया था

जिसके बाद तमकुहीराज कस्बा सहित विभिन्न वार्डो में कुल 25 सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। कस्बा स्थित मुख्य मार्ग ओभरब्रिज चौराहा पर दोनों तरफ हाईवे किनारे पर भी अलाव जलाएं गए हैं

जहां पर राहगीरों और अन्यत्र यात्रा करने वाले यात्रियों को अलाव की मिल रही सुविधा से राहत मिल रही हैं। इसी तरह नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 25 जगहों सर्वाधिक जगहों पर सभी वार्डों में मुख्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई।

नपा ने 25 जगहों पर जलवाया अलाव

नपा लिपिक कुंदन पांडेय ने बताया कि पूर्व तरह ही इस बार भी रैन बसेरा संचालित है जो तमकुहीराज मुख्य मार्ग पर भटवलिया स्थित पूर्ववर्ती पंचायत भवन में रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]