Search
Close this search box.

नवी मुंबई को मिलेगी पहली आर्ट गैलरी, कलाकारों को राहत

नवी मुंबई

Share this post

देविका भट, नवी मुंबई

नवी मुंबई : नवी मुंबई वासियों के लिए एक खुशखबरी है—शहर को जल्द ही एक भव्य आर्ट गैलरी मिलने जा रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई नगर आयुक्त को इस दिशा में जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला सुप्रसिद्ध सुलेखक और पद्मश्री से सम्मानित अच्युत पलव की सार्वजनिक अपील के बाद लिया गया।

हाल ही में एरोली में आयोजित एक नागरिक सम्मान समारोह में अच्युत पलव ने कहा कि नवी मुंबई जैसे तेजी से विकसित होते शहर में एक समर्पित आर्ट गैलरी की सख्त ज़रूरत है।

उन्होंने यह भी बताया कि कलाकारों को मुंबई की प्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलरी में अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ता है, जो युवा और उभरते कलाकारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

पलव की इस बात को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नवी मुंबई में एक उच्चस्तरीय कला गैलरी की योजना बनाएं और इस पर जल्द कार्य शुरू करें।

नवी मुंबई

इस फैसले से नवी मुंबई के कलाकारों और कला प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। उम्मीद है कि यह नई आर्ट गैलरी न केवल स्थानीय टैलेंट को मंच देगी, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]