मुंबई : Urdu Language के विकास और उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत करने के लिए एनसीपी (शरद पवार गुट) के मुंबई अल्पसंख्यक विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विभाग के अध्यक्ष राशिद खान ने महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष हुसैन अख्तर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उर्दू भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति से जुड़े कई सुझाव शामिल हैं।
राशिद खान ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र उर्दू माध्यम से पढ़ाई करते हैं, लेकिन उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।
उन्होंने मुंबई सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में निःशुल्क उर्दू शैक्षणिक केंद्र स्थापित करने, स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू करने की मांग की।
इसके साथ ही मेडिकल, इंजीनियरिंग, कानून और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में छात्रों को विशेष सहायता देने का सुझाव दिया गया। ज्ञापन में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि प्रत्येक जिले में “जिला उर्दू विकास समिति” बनाई जाए, जो स्थानीय स्तर पर उर्दू शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की निगरानी करे।

एनसीपी प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि उर्दू साहित्य अकादमी इन सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई करेगी, जिससे युवाओं का शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य मजबूत होगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



