Search
Close this search box.

सांसद के हाथों जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को मिला सर्दी से राहत का सहारा

सांसद के हाथों जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को मिला सर्दी से राहत का सहारा

Share this post

खड्डा कुशीनगर : कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग, लंगड़ी, विशुनपुरा बुजुर्ग एवं कोप जंगल में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें निर्धन, निराश्रित महिलाओं एवं वृद्धजनों को कम्बल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा लोगों की सहायता करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है

और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सांसद ने बताया कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

ठंड से बचाव हेतु चलाए जा रहे राहत कार्यों के माध्यम से गरीब, असहाय और वृद्धजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

सांसद के हाथों जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को मिला सर्दी से राहत का सहारा

उन्होंने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]