लखनऊ : Honda Cars India की लोकप्रिय सेडान नई होंडा सिटी का लखनऊ में शानदार लॉन्च किया गया। लालबाग स्थित Araceli Honda शोरूम में आयोजित कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
लॉन्च इवेंट में पुलिस मुख्यालय के आईपीएस अधिकारी Alok Srivastava मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कंपनी ने नई होंडा सिटी को आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है।

पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.99 लाख रखी गई है। यह कार SV, V, ZX और ZX Plus जैसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
नई होंडा सिटी में 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, 10.1 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, बीआई-एलईडी प्रोजेक्टर लैंप्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है

कि यह कार सुरक्षा और आराम दोनों मामलों में ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शोरूम प्रबंधन के अनुसार लॉन्च के पहले दिन ही टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कंपनी आने वाले समय में नए एसयूवी और हाइब्रिड मॉडल भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



