Search
Close this search box.

Omaxe Group का 250 करोड़ निवेश, कैसिया प्रोजेक्ट हिट

Omaxe Cassia Project

Share this post

लखनऊ : Omaxe Group का 250 करोड़ निवेश, कैसिया प्रोजेक्ट हिट . में रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति देते हुए ओमैक्स ग्रुप ने अपने प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘ओमैक्स कैसिया’ के लिए करीब 250 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

यह प्रोजेक्ट शहर के रायबरेली रोड स्थित बड़े टाउनशिप ओमैक्से मेट्रो सिटी के भीतर विकसित किया जा रहा है, जो तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट हब बनता जा रहा है।

प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ ही खरीदारों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है। कुल 360 यूनिट्स में से लगभग 300 घर पहले ही बुक हो चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

इस परियोजना में आधुनिक सुविधाओं से लैस 2बीएचके और 3बीएचके फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जिन्हें रेरा के मानकों के अनुसार तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में होमबायर्स और चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। कंपनी का मानना है कि अब खरीदार बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य के विकास को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं।

Omaxe Cassia Project

रायबरेली रोड की बेहतर लोकेशन और टाउनशिप की सुविधाएं इस प्रोजेक्ट को निवेश और रहने दोनों के लिहाज से आकर्षक विकल्प बनाती हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।