Search
Close this search box.

Most Challenging किरदारों में से एक है तपस्या का किरदार

Yesha Harsora

Share this post

मुंबई : Most Challenging किरदारों में से एक है तपस्या का किरदार . पॉपुलर शो ‘जगद्धात्री’ में है तपस्या के चर्चित किरदार को येशा हरसोरा निभा रही हैं। तपस्या कोई सीधी-सादी टीवी बहू नहीं है।

वो बेबाक है, जल्दी चिढ़ जाती है, खुद को सही मानती है और बिना किसी झिझक के रूखा बोल देती है, खासकर अपनी बहन जगद्धात्री के साथ। तपस्या के किरदार को निभाने को लेकर येशा मानती हैं

कि ये रोल उनकी असल ज़िंदगी से बिल्कुल अलग है और अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। येशा कहती हैं, ‘‘मुझे सच में खुद को समझाना पड़ता है कि इतना रूखा बनूं।

तपस्या बहुत साफ और कई बार बदतमीज़ तरीके से अपनी बात रखती है। मेरे लिए इतनी नेगेटिविटी दिखाना आसान नहीं होता, इसलिए हर सीन से पहले मैं खुद को तैयार करती हूं, ताकि वो गुस्सा और एटीट्यूड सही तरह से सामने आ सके।

दिलचस्प बात यह है कि परिवार में होने वाले हंगामों में तपस्या ही एक ऐसी है, जो सच बोलती है। उसका तरीका भले ही कड़वा हो, लेकिन उसकी बातों में दम होता है। उसका यही ग्रे एरिया उसे इतना असली और मज़ेदार बनाता है।

वो आगे कहती हैं, ‘‘तपस्या बहुत उतावली है और यही वजह है कि वो बार-बार खुद को मुश्किल में डाल लेती है। इस किरदार को निभाते हुए मैंने ये भी सीखा है

Yesha Harsora

कि असल ज़िंदगी में शांत रहना कितना जरूरी है। हर बात पर तुरंत रिएक्ट करना अक्सर चीज़ों को बिगाड़ देता है। कई बार थोड़ा रुकना ही सही रास्ता दिखाता है। मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं,

जो मुझे एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें। तपस्या मुझे जज़्बाती और दिमागी, दोनों तरह से आगे बढ़ने का मौका देती है, और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।’’ मालूम हो कि ज़ी टीवी पर ‘जगद्धात्री’ शो रोज रात दस बजे प्रसारित है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]