मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में शुरू की गई ऑनलाइन ओपीडी केस पेपर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस समय विवादों के घेरे में आ गई है। मरीजों और उनके परिजनों द्वारा इस नई प्रणाली का तीव्र विरोध किया जा रहा है।
बुजुर्ग मरीजों को मोबाइल का उपयोग करना नहीं आता या उनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, जिससे उनके लिए यह ऑनलाइन टोकन प्रणाली एक बड़ी समस्या बन गई है।
पिछले 2-3 दिनों से मरीजों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। टोकन मिलने के बाद भी इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. योगेश भालेराव ने दी।
इस समस्या के समाधान हेतु क्रांतिवीर महात्मा फुले अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र जाधव से चर्चा की गई। डॉ. जाधव ने बताया कि यह प्रक्रिया सभी के लिए नई है,
इसलिए प्रारंभ में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यवस्था सुचारु रूप से चलने लगेगी, ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया। इस मुद्दे पर आयोजित बैठक में नागरिकों ने इस प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग की।
बैठक का आयोजन स्थानीय पूर्व नगरसेवक उपेंद्र सावंत की अध्यक्षता में किया गया। सावंत ने कहा कि कल से यह ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होनी चाहिए,
इसके लिए वे मनपा आयुक्त से पत्रव्यवहार करने वाले हैं। इस बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मोहिते भी उपस्थित थे। प्रशासन और मरीजों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी से सहयोग करना चाहिए, ऐसा आवाहन डॉ. योगेश भालेराव ने इस अवसर पर किया।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।