कुशीनगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रामकोला विकास खंड के ग्राम पंचायत खोटही स्थित मन्नीताल का शनिवार शाम को निरीक्षण किया।
इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए निरीक्षण में तालाब की जमीन पर पट्टे के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई।
निरीक्षण में सामने आया कि लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले इस तालाब की जमीन पर नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ 14 हेक्टेयर का पट्टा दिखाकर पूरे तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।

ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद यह गंभीर मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने 103 एकड़ में फैले मन्नीताल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया।
उन्होंने ग्रामीणों से ताल में आने वाले प्रवासी पक्षियों जैसे लालसर और गौरा की आवाजाही के बारे में जानकारी ली। डीएम ने ताल के किनारे तक पहुंचने वाले रास्ते के चौड़ीकरण का निर्देश दिया और तहसीलदार कप्तानगंज चंदन शर्मा को मन्नीताल को एक परियोजना के रूप में लेने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने ताल की साफ-सफाई और पार्क बनाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों में पर्यटन को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।

इसी उद्देश्य से जीर्णोद्धार और प्रगति के लिए यह स्थलीय निरीक्षण किया गया था, जिसमें पट्टे की अनियमितता का खुलासा हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, तहसीलदार चंदन शर्मा, लेखपाल आशुतोष कुमार सहित अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




