Search
Close this search box.

Samvidhan और आरक्षण बचाने पीडीए एकजुटता का आह्वान

Samvidhan

Share this post

सुलतानपुर : Samvidhan और आरक्षण बचाने पीडीए एकजुटता का आह्वान . बदली पीजी कॉलेज, अमरेथू, डड़िया, कादीपुर में आयोजित संविधान बचाओ–पीडीए जन पंचायत में संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। अध्यक्षता पूर्व विधायक भगेलू राम ने की।

मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों, सम्मान तथा समानता का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने आरक्षण को सामाजिक हिस्सेदारी से जोड़ते हुए इसके संरक्षण के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज मजबूत करने की जरूरत बताई।

उन्होंने पीडीए समाज से एकजुट होकर अपने मताधिकार की अहमियत समझने का आह्वान किया। पूर्व विधायक भगेलू राम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान ने नागरिकों को समानता, सम्मान और मतदान का अधिकार दिया।

Samvidhan

उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग साझा मंच पर आकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, जोनल प्रभारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।