कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भुमिहारी पट्टी में बांग्लादेश में हुई बर्बरता से बौखलाएं लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए घुसपैठियों व कट्टरपंथी विचारधारा के विरुद्ध जन आक्रोशित रैली निकालकर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया
नौरंगिया कप्तानगंज के मुख्य मार्ग के समीप क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने जन आक्रोशित रैली निकाली व बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर किया
रैली में शामिल लोगों ने बताया कि हाल ही में बांग्लादेश के मैमन सिंह जिले में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश के कट्टरपंथी विचारधारा के भीड ने पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दिया
यह मुद्दा भारत से लेकर विदेशों में भी एक बड़ा मुद्दा बन गया जो देश पर कट्टरपंथी घुसपैठिए से खतरा मंडरा रहा है जिला प्रशासन को गंभीरता से लेकर जिले में जिले के सिमाओं पर चौकसी बढ़ा देनी चाहिए।
कुशीनगर जिला एक देश एक प्रांत और दो जिले से जुड़ा हुआ है इस कुशीनगर में महराजगंज और बिहार व पड़ोसी देश नेपाल में घुसपैठियों का आना जाना बहुत ही आसान है
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखाता गया तो जनपद वासियों के लिए खतरा बन सकता है
चखनी भोज छपरा निवासी विनोद दूबे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में बढ़ती कट्टरपंथी विचारधारा की संख्या के मुताबिक भारत और पड़ोसी देश नेपाल के लिए खतरे की घंटी है।

भारत सरकार कोई ठोस कदम उठाकर देश से घुसपैठियों को बाहर निकाल देना चाहिए। क्योंकि जिस कट्टरपंथी विचारधारा के बारूद पर आज बांग्लादेश बैठा है क्षेत्र के विनोद दुबे भोला दास शैलेश पांडेय देवा सम्राट अमर सम्राट प्रद्युम्न यादव उपेंद्र सम्राट गोविंद निषाद अरविंद मिश्रा दीपलाल भारती निबू लाल गोंड सुग्रीम अजहर नेता आर्यन शर्मा नीतीश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




