Search
Close this search box.

Doctors’ Day पर महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज में सेवा का संकल्प

Doctors Day 2026

Share this post

कानपुर : Doctors’ Day के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर, कानपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मुल्तानी वेलनेस फार्मास्यूटिकल्स के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों में सेवा, दयालुता, करुणा, नैतिक मूल्यों तथा मरीजों के प्रति सम्मान और संवेदनशील व्यवहार की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार मिश्र ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है, क्योंकि वह अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन प्रदान करता है।

Doctors Day 2026

उन्होंने सभी चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदैव संवेदनशीलता, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों के साथ करें।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. पटेल ने अपने संबोधन में आयुर्वेद के महान आचार्य चरक द्वारा बताए गए आदर्श चिकित्सक के गुणों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक श्रेष्ठ चिकित्सक केवल रोग का उपचार ही नहीं करता, बल्कि रोगी के मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों से आयुर्वेद की मूल भावना ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

Doctors Day 2026

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार ने “क्लिनिकल सिग्निफिकेंस ऑफ मुल्तानी प्रोडक्ट्स”विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

उन्होंने विभिन्न आयुर्वेदिक उत्पादों की चिकित्सीय उपयोगिता, उनकी प्रभावशीलता तथा आधुनिक चिकित्सा परिप्रेक्ष्य में उनके महत्व को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।

वहीं मुल्तानी वेलनेस फार्मास्यूटिकल्स से आए प्रतिनिधि दीपक एवं गौरव ने कंपनी के विभिन्न उत्पादों की विशेषताओं, गुणवत्ता तथा उनके चिकित्सीय लाभों की जानकारी उपस्थित चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों के साथ साझा की।

डॉक्टर्स डे के इस विशेष अवसर पर संस्थान की हॉस्पिटल टीम द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन गौरव भदौरिया ने किया।

Doctors Day 2026

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राहुल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. नितिन, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. अनामिका, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रशांत तिवारी सहित संस्थान के अनेक चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी ने डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारियों का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Doctors Day 2026

यह आयोजन चिकित्सकीय सेवा, मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]