ठठिया कन्नौज : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को चंदन की लकड़ी के अवैध कारोबार में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
जानकारी के मुताबिक थाना ठठिया पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान नेरा पुल के निकट कार सवार न. यूपी 78 सीवाई 9622 पर सवार तीन लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया।
पूंछताँछ के दौरान ये सभी तीनों कुछ नहीं बता सके। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने 18 बोटा चोरी की कच्ची चंदन की लकड़ी वजन एक क्विंटल 39 किलो बरामद की।

पकड़े गए लोगों के नाम राजीव तिवारी पुत्र सुदामा निवासी अशोकनगर नजीराबाद कानपुर नगर, तहवीज पुत्र मो. तालिब निवासी बगिया फजल इमाम कन्नौज, आकाश बॉथम पुत्र पुत्र स्व. बाबूराम निवासी फूलमती मंदिर,काशीराम कालोनी,कन्नौज बताए गए हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



