Search
Close this search box.

महापरिनिर्वाण दिन की पूर्व तैयारी को लेकर पुलिस विभाग की बैठक 5/6दिसंबर ड्राई डे घोषित करने की मांग

Maha Parinirvan Diwas mumbai

Share this post

सैय्यद जाहिद अली रियासत

मुंबई : भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 69 महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर पुलिस विभाग और आंबेडकर अनुयायियों की बैठक संपन्न हुई , इस अवसर पर कायदा व सुव्यवस्था की दृष्टि से चर्चा करने हेतु अपर पुलिस आयुक्त, मध्य प्रादेशिक विभाग,

मुंबई की अध्यक्षता में अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय, मध्य प्रादेशिक विभाग, निश्चय बिल्डिंग, ऑडिटोरियम हॉल, 7वीं मंज़िल, बावला कंपाउंड, विक्की होटल के सामने, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रोड, भायखळा में बैठक आयोजित की गई

महानगरपालिका की ओर से चैत्यभूमि और शिवाजी पार्क में अनुयायियों के लिए विविध सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। चैत्यभूमि, अशोक स्तंभ, भीमज्योति सहित संपूर्ण परिसर की रंगरोगन व मरम्मत की गई है।

नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा दुर्लभ छायाचित्रों का प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। 6 दिसंबर को शासकीय मानवंदना दी जाएगी तथा हेलिकॉप्टर से पुष्पवृष्टि की भी व्यवस्था की गई है।

पुलिस विभाग की ओर से परिसर में योग्य बंदोबस्त किया गया है। साथ ही 100 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा शिवाजी पार्क और चैत्यभूमि में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं,

ऐसी जानकारी संबंधित अधिकारियों ने दी है। आंबेडकर अनुयायी और आर पी आई नेता संजय रमेश भालेराव ने 5 दिसंबर से 6 दिसंबर की अवधि के दौरान ‘ड्राय डे’घोषित करने की प्रमुख मांग की ,

Maha Parinirvan Diwas mumbai

इस बैठक में विक्रम देशमाने साहब, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सेंट्रल रीजन) की अध्यक्षता में पुलिस उपायुक्त गणेश गावडे, पुलिस उपायुक्त रागसुधा (परिमंडल 04), पुलिस उपआयुक्त (ट्रैफिक) अदाटे मैडम, सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण तेजाळे, सहायक पुलिस आयुक्त अरुण भोर (माहीम डिवीजन), पुलिस आयुक्त शैलेंद्र धिवर (सायन डिवीजन), तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास दातिर (शिवाजी पार्क पुलिस थाना) उपस्थित रहे , शिवाजी पार्क स्थित सार्वजनिक मैदानी मनोरंजन स्थल सभी के लिए खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]