बाराबंकी : Jewelery से भरे बैग को पुलिस ने ढूंड कर महिला के सुपुर्द किया . थाना कोतवाली नगर में खोए हुए आभूषणों से भरे बैग को सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया गया ।
सुबह करीब 11 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को गीता जायसवाल पत्नी महेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम पलिया थाना जहांगीराबाद का बस स्टॉप बाराबंकी आते समय कीमती आभूषणों से भरा बैग ऑटो में छूट जाने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त खोए हुए बैग को सीसीटीवी फुटेज व मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से ऑटो की पहचान कर महिला का आभूषणों से भरा बैग सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया गया।

बाराबंकी पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही की परिजनों व आमजन मानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



