अलहम्दुलिल्लाह मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत ब्लाक मसौली शरीफ के जेरे एहतिमाम एक पुर नूर और रूहानी प्रोग्राम का एअनिकाद निहायत अकीदत व महब्बत व एहतिराम के साथ किया गया
प्रोग्राम का आगाज़ सुबह 9 बजे जुलूस ए गौसिया से हुआ जिसमें मदरसा ए हाजा के तलबा व आशिकाने गौस ए आजम रजी अल्लाहु तआला अन्हु ने शिरकत फरमाई जुलूस के बाद खतमे कादरिया शरीफ का एहतिमाम किया गया
बाद अजाँ एक रूह परवर महफिल ए गौसुल वरा का एअनिकाद हुआ जिसमें शहर ए बाराबंकी के एक नौजवान आलिम ए दीन हजरत मौलाना शादाब रजा मिस्बाही साहब ने सरकार गौस ए आजम की अजमत व सीरत पर शानदार खिताब फरमाया खिताब से पहले मद्दाहाने मुस्तफा की जानिब से नअत व मनाकिब भी पेश किये गए
जिससे महफिल का माहौल पुरनूर और रूहानी हो गया आखिर मे मुल्क ए भारत मे अम्न व शान्ती खुशहाली के लिए दुआएं की गई इस पुर बहार मौके पर कसरत से उलमा हुफ्फाज व कुर्रा व मदरसे के असातिजा ए किराम पूरी शान व शौकत से मौजूद रहे बाद ए महफिल ए लंगर ए गौसिया का भी एहतिमाम किया गया
मिन्जानिब
असीरे हुजूर गुलजार ए मिल्लत मोहम्मद असलम रजा कादरी इसमाईली
बानी इसमाईली मस्जिद मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत मसौली शरीफ
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




