मसौली बाराबंकी : कमेरा स्वाभिमान महासंघ की प्रांतीय समीक्षा बैठक सम्पन्न . जनपद स्थित शुक्लाई क्षेत्र के आरआर पैलेस में कमेरा स्वाभिमान महासंघ की प्रांतीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एसपी वर्मा ने सर्व समाज को एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने की अपील की।
राष्ट्रीय संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुशील कटियार ने वर्ष 2027 से पहले पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार एवं कार्यकारिणी गठन पर विशेष जोर देने की आवश्यकता बताई।
राष्ट्रीय महासचिव श्री अवधेश कटियार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पांच सदस्यीय समितियों के गठन के माध्यम से संगठन के संख्या बल को बढ़ाने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष इं. टीएन सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से तन, मन और धन से संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
वहीं प्रदेश महासचिव श्री प्रेम शंकर चौधरी ने समाज के लोगों को हर स्तर पर सहयोग देने और उनके साथ खड़े रहने के लिए पदाधिकारियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि वीरेंद्र वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश वर्मा ने सभी उच्च पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
बैठक में रायबरेली, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई सहित कई जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम प्रकाश वर्मा, मथुरा प्रसाद वर्मा, सत्यवान सिंह, राम मनोहर वर्मा, जय किशन वर्मा, श्यामलाल वर्मा, महेंद्र कटियार, शिवधारी सिंह वर्मा, अरुण प्रकाश वर्मा, वासुदेव वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राकेश बजाज, प्रमोद पटेल, भूकांत वर्मा, रुचि सिंह, रेखा वर्मा, नंद किशोर वर्मा, अमरेंद्र कुमार वर्मा, राम समुझ वर्मा, उत्तम वर्मा, दिलीप वर्मा, राम किशोर वर्मा, जियालाल वर्मा, सतीश सरन वर्मा, अनुज वर्मा ‘कक्की’, सर्वेश कटियार, विजय बहादुर वर्मा, स्वदेश कुमार सिंह, अवध बिहारी वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




