Search
Close this search box.

Radico खेतान ने कंदुनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Redico Khetan CSR Event

Share this post

बिसवां सीतापुर : Radico खेतान लिमिटेड, बिसवां इकाई ने अपनी CSR पहल के तहत 11 फरवरी 2026 को कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद और मनोरंजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

“दौड़ेंगे हम दुनिया देखेगी दम” थीम के साथ यह कार्यक्रम बच्चों में ऊर्जा, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी की CSR प्रमुख श्रीमती अनीता चौहान ने की, जबकि समाजसेवी श्री शरद चौधरी मुख्य अतिथि रहे।

इसके अलावा प्लांट हेड श्री अंशु श्रीवास्तव, फाइनेंस हेड श्री अनिल कुमार जैन, HR हेड श्री अजय गोस्वामी, इंजीनियरिंग हेड श्री उपेंद्र नाथ पांडेय, बॉटलिंग प्रोडक्शन हेड श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, प्रोसेस हेड श्री धर्मेंद्र कुमार यादव और कमर्शियल हेड श्री दीपक सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री अजय गोस्वामी ने किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय कंदुनी, जगदीशपुर, कौरासा और उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंदुनी के विद्यार्थियों ने 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

Redico Khetan CSR Event

इसके अलावा कई खेल गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावक और शिक्षकगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कंपनी ने बच्चों को साइकिल, एजुकेशन किट और अन्य उपयोगी उपहार भी वितरित किए।

सभी प्रतिभागियों को एनर्जी ड्रिंक और पौष्टिक नाश्ता भी दिया गया। कार्यक्रम में रेडिको खेतान के कर्मचारियों के परिवारजन भी शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में और उत्साह बना।

CSR टीम के नेतृत्व में प्लांट CSR इंचार्ज श्री विशाल शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्था और सफल समापन सुनिश्चित किया। श्रीमती अनीता चौहान ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रही है।

Redico Khetan CSR Event

मुख्य अतिथि श्री शरद चौधरी और प्लांट हेड श्री अंशु श्रीवास्तव ने बच्चों को अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]