Search
Close this search box.

हसन आरिफ अंसारी संग संवाद में राहुल गांधी की अहम भूमिका

Congress OBC Department

Share this post

नई दिल्ली : स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बैठक में सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना और पिछड़े वर्गों की राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा केंद्रित रही।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने किया। देश के अलग–अलग हिस्सों से पहुंचे पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति और ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को सामने रखा।

 Congress OBC Department

संवाद के दौरान राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों की बात सुनी और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में जातिगत जनगणना को सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी से जोड़ते हुए इसे लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक हसन आरिफ अंसारी ने भी राहुल गांधी के समक्ष अपने क्षेत्र की जमीनी रिपोर्ट और संगठन संबंधी सुझाव रखे।

उनके अनुसार, संवाद के दौरान उन्हें ओबीसी समाज की लामबंदी, समस्याओं के दस्तावेजीकरण और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

 Congress OBC Department

बैठक में सामाजिक न्याय के प्रमुख विचारकों और नेताओं के योगदान को जन–जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। कार्यक्रम को ओबीसी संगठन के आगामी विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।