मुंबई : Maharashtra प्रदेश माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-2029) के लिए आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए।
पुणे और छत्रपति संभाजीनगर मतदान केंद्रों पर हुए इस चुनाव में प्रदेशभर के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
मुख्य चुनाव अधिकारी राज गोपाल चांडक और केंद्र चुनाव अधिकारी परमेश्वर तापड़िया की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। पुणे केंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान चला, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
परिणाम सामने आते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ विजेताओं का स्वागत किया। कोंकण क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चर्चित मुकाबले में ठाणे निवासी राजू तापड़िया ने करीब 60 प्रतिशत मत हासिल कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
उनकी जीत को क्षेत्र के सदस्यों के विश्वास और समर्थन का परिणाम माना जा रहा है। जीत के बाद राजू तापड़िया ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे कोंकण क्षेत्र के सदस्यों के भरोसे की जीत है

और वे संस्था के विकास व समाज कल्याण के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। चुनाव आयोजन में पुणे जिला माहेश्वरी सभा और पुणे क्षेत्रीय सभा की व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई। बेहतर व्यवस्था, आतिथ्य और अनुशासन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




