National Award Winner फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखरी सवाल’ अब आधिकारिक रूप से 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया, जिसके बाद दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
फिल्म के पोस्टर में संजय दत्त का गंभीर और प्रभावशाली लुक एक बड़े प्रश्नचिह्न के साथ दिखाया गया है, जो कहानी की गहराई और रहस्य को दर्शाता है। इसकी टैगलाइन “वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया” फिल्म के विषय को और अधिक रोचक बनाती है।
‘आखरी सवाल’ की कहानी भारत के सामाजिक और ऐतिहासिक पहलुओं को छूती है। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100 वर्षों की यात्रा और उससे जुड़े अनदेखे पहलुओं को दर्शाने का प्रयास करती है।
बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ ऐसी घटनाओं और बैठकों को भी दिखाया जाएगा, जिनका जिक्र आम तौर पर इतिहास की किताबों में नहीं मिलता।
फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मजबूत स्टारकास्ट और विषयवस्तु के कारण यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। निर्देशक अभिजीत वारंग इससे पहले अपनी फिल्म ‘पिकासो’ के लिए नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन हासिल कर चुके हैं।

अब ‘आखरी सवाल’ के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के सामने एक गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




