Search
Close this search box.

Republican Party of India ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है

Republican Party of India Growth

Share this post

मुंबई : Republican Party of India ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है . आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया किसी परिचय की मोहताज नहीं है बल्कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

यही नही देश के ३२ राज्यों में इसका संगठन है। इसके अलावा नागालैंड में हमारे दो विधायक हैं। उपरोक्त बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने चेंबूर में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कही।

बता दें कि हैट्रिक तीसरी बार निर्विरोध रुप से राज्यसभा में जाने और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे के नेतृत्व में  फाईन आर्ट सोसाइटी में भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर अनीस पठान,सुभाष सालवे,घनश्याम अग्रवाल,संतोष चेमटे,राकेश काले,दुकेश लोखंडे ने पुष्पहार देकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर महाराष्ट्र महासचिव गौतम सोनावणे,सुरेश बारसिंगे मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, शीला गांगुर्दे, अनिल गांगुर्दे, बाला गरुड़,पप्पू कागदे,विवेक पवार,पूर्व नगर सेविका फूलाबाई सोनावणे,उषा रामलू ,आशा लांडगे,ताराबाई वाघमारे,सबिता इंगले, रवि गायकवाड़, युवराज रामराजे भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज उभारे प्रभाग समिति अध्यक्ष आशा सुभाष मराठे,नगर सेवक महादेव शिवगन नगर सेविका समृद्धि काते समाज सेवी सुभाष मराठे, जयप्रकाश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजक और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के दक्षिण मध्य मुंबई के जिला अध्यक्ष संजय डोलसे ने कहा कि पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को शामिल करने का युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू है।

इसके अलावा नए पदाधिकारियों के गठन करने की तैयारी शुरु है। कार्यक्रम के आरम्भ में रामदास आठवले ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

Republican Party of India Growth

इस दौरान भदंत डॉ राहुल बोधी के 75 वें जन्मदिन पर उन्हें केक खिलाया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष सालवे ने किया कार्यक्रम के आयोजक संजय डोलसे ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]