लखनऊ : Samantha Ruth Prabhu संग ऋषभ पंत बने गुड-गेम एंबेसडर . भारत में गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से दुनिया का पहला लाइव ग्लोबल गेमिंग रियलिटी शो ‘गुड गेम’ आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च हो गया है।
यह शो भारत के पहले ग्लोबल गेमिंग सुपरस्टार की तलाश करेगा, जिसके विजेता को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
शो के लिए जानी-मानी अभिनेत्री और उद्यमी समांथा रुथ प्रभु, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत और देश के लोकप्रिय गेमिंग क्रिएटर उज्ज्वल चौरसिया (टेक्नो गेमर्ज़) को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
तीनों ही युवा पीढ़ी के बीच जबरदस्त प्रभाव रखते हैं और शो की सोच को मजबूती देते हैं। ‘गुड गेम’ केवल एक गेमिंग प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा रियलिटी प्लेटफॉर्म है
जहाँ ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और लाइव परफॉर्मेंस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। प्रतिभागियों का चयन सिर्फ उनकी गेमिंग स्किल्स पर नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, स्क्रीन प्रेज़ेंस और दबाव में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
शो के आयोजक सालाना 100 करोड़ रुपये तक के निवेश की योजना बना रहे हैं और ब्रांड्स व स्पॉन्सर्स को इस अनूठे प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अनुमान है कि यह शो भारत में 50 करोड़ से अधिक युवा दर्शकों तक अपनी पहुँच बनाएगा। गुड गेम के फाउंडर राय कॉकफील्ड ने कहा कि भारत वैश्विक गेमिंग इंडस्ट्री का अगला बड़ा केंद्र है
और यह शो देश की प्रतिभाओं को दुनिया के सामने पहचान दिलाने का मंच बनेगा। शो के लिए ऑडिशन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिसमें एमेच्योर और प्रोफेशनल गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और परफॉर्मर्स हिस्सा ले सकते हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




