Search
Close this search box.

ठाणे के भविष्य को लेकर रोटरी का सुसंवाद

ठाणे के भविष्य को लेकर रोटरी का सुसंवाद

Share this post

मुंबई : मेट्रोपोलिटन शहर की ओर अग्रसर ठाणे के भविष्य को लेकर रोटरी जिला 3142 द्वारा “सुसंवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला गवर्नर हर्ष मकॉल के मार्गदर्शन में तथा रोटरी सर्विस वीक डायरेक्टर विनीत शाह के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ ठाणे हिल्स के अध्यक्ष समीर लिमये ने किया।

ठाणे के कई रोटरी क्लबों ने भी इसमें हिस्सा लिया. विशेषज्ञ चर्चा में के. डी. लाल्ला, खुशबू ताओरी, श्रिपद भालेराव, सीमा रेडकर और श्रिलता मेनन जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मिलिंद बल्लाल  ने किया। चर्चा का केंद्रबिंदु रहा — सतत शहर के 5C : शहर, नागरिक, उपभोग, वाणिज्य और जलवायु परिवर्तन।

ठाणे के लिए सुझाए गए 5 प्रमुख कदम

पैनल ने ठाणे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पाँच महत्वपूर्ण दिशाओं पर जोर दिया—

संवाद को निरंतर बनाए रखना,सभी हितधारकों के साथ समन्वित विचार-विमर्श?

योजनाओं और प्रयासों को एकीकृत करना, CSR और ग्लोबल ग्रांट के माध्यम से निवेश बढ़ाना,

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना,

ठाणे के भविष्य की परिकल्पना

चर्चा में एक ऐसे आधुनिक व सतत ठाणे की परिकल्पना रखी गई—जो जिम्मेदारी से संसाधनों का उपयोग करे, नागरिक-केंद्रित हो, व्यापार में प्रगतिशील हो और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर नेतृत्व दिखाए।

ठाणे के भविष्य को लेकर रोटरी का सुसंवाद

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी मिलकर ठाणे को “ड्रीम सिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]