हैदराबाद तेलंगाना : ग्रामीण पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक अहम बैठक हैदराबाद स्थित डेली हिंदी मिलाप कार्यालय में आयोजित की गई।
इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, प्रदेश संयोजक एफ.एम. सलीम तथा कई स्थानीय पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान तेलंगाना प्रदेश कार्य समिति के गठन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से डॉ. सुषमा देवी और के. राजन्ना को प्रदेश सह-संयोजक तथा अरशद मुहियुद्दीन को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मंच पर लाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रदेश संयोजक एफ.एम. सलीम ने विभिन्न जिलों में पत्रकारों से हो रहे संपर्क की जानकारी देते हुए जल्द ही पूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी गठन का भरोसा दिलाया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने बताया कि संगठन का विस्तार देशभर में तेजी से हो रहा है और कई राज्यों में कार्यकारिणी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज को मजबूत करना और पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ बनाना है। आने वाले समय में प्रशिक्षण, संवाद और सम्मान कार्यक्रमों के माध्यम से पत्रकारों को और सशक्त किया जाएगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



