Search
Close this search box.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महत्वपूर्ण बैठक किया गया

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महत्वपूर्ण बैठक किया गया

Share this post

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नेबुआ गांव स्थित विकास भवन प्रांगण में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से महेन्द्र पाण्डेय को तहसील अध्यक्ष तथा संजय पाण्डेय को खड्डा ब्लॉक प्रभारी निर्वाचित हुए। निर्धारित समय पर पर्यवेक्षक सुरेन्द्र राय एवं अविनाश चंद्र जयसवाल की देखरेख में तहसील अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया।

बैठक के दौरान तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वर्तमान अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा पर्यवेक्षक को सौंपा। इसके पश्चात तहसील अध्यक्ष पद के लिए नाम का प्रस्ताव नत्थू शर्मा द्वारा लाया गया, जिसमें महेन्द्र पाण्डेय का नाम सामने आया।

उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई, जिसके बाद पर्यवेक्षक ने पुनः महेन्द्र पाण्डेय को तहसील अध्यक्ष घोषित किया। वहीं खड्डा ब्लॉक के लिए संजय पाण्डेय को ब्लॉक प्रभारी मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों के हितों के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महत्वपूर्ण बैठक किया गया

बैठक में विद्याधर तिवारी, नथू शर्मा, गिरजेश मल्ल, संजय उपाध्याय, सुमंत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, दिवाकर प्रसाद, अजय तिवारी, नागेन्द्र मिश्रा, विनय शर्मा, रोहित चौहान,ललित पाण्डेय, प्रभात तिवारी, राजेश पाण्डेय, शैलेश यदुवंशी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का संचालन फतेहबहादुर दुबे ने किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]