Search
Close this search box.

S.N.D.T. Women’s University ने डॉ. रेखा शेलार को सम्मानित किया

S.N.D.T. Women's University

Share this post

मुंबई पुणे : S.N.D.T. Women’s University के 111वें स्थापना दिवस समारोह में शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इसी अवसर पर श्रीमती मणिबेन एम. पी. शाह कला एवं वाणिज्य स्वायत्त महिला महाविद्यालय, मुंबई की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शेलार को उत्कृष्ट राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सम्मान से नवाजा गया।

समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों भारत रत्न महर्षि धोंडो केशव कर्वे की पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा ‘इनोवेशन महाकुंभ 2.0’, पीएचडी मोनोग्राफ विमोचन सहित कई शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

डॉ. रेखा शेलार वर्ष 2008 से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सक्रिय हैं। पिछले 18 वर्षों में उन्होंने छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास जैसे क्षेत्रों में प्रेरित किया है।

S.N.D.T. Women's University

उनके मार्गदर्शन में एनएसएस विभाग ने कई सामाजिक पहल सफलतापूर्वक संचालित कीं, जिससे समाज सेवा की भावना को मजबूती मिली।

इस सम्मान पर सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी प्रबंधन, प्राचार्या डॉ. अर्चना पत्की, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने डॉ. शेलार को बधाई देते हुए उनके भविष्य के सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]