मसौली बाराबंकी : Sadar MLA ने ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की . विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत शहाबपुर में रविवार को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काटकर लोकार्पण किया।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास गांव की गलियों से होकर गुजरता है। उनका लक्ष्य सभी गांवों और कस्बों का समुचित विकास कराना है क्योंकि गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार का उद्देश्य गांव के लोगों को खुशहाल और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना होता है। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं
तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का निर्णय लेगी। सदर विधायक ने रिजवान अंसारी के घर से मदरसा मस्जिद होते हुए तकिया मोहल्ला तक नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। वर्षों से जर्जर रास्ते से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को अब सुगम मार्ग मिलने से खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में शिवा यादव, प्रधान प्रतिनिधि हाजी अनीस अफज़ाल अंसारी, हबीबुर्रहमान (बीडीसी), हाजी मुल्ला वैश, मोहम्मद सफी, मोहम्मद फैशल, मोहम्मद रिहान, खुर्शीद आलम, बदरुदुजा अंसारी, सम्सुदुहा अंसारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



