Search
Close this search box.

दुदही ब्लॉक महामंत्री बनाए गए सद्दाम हुसैन

Kushinagar news

Share this post

पटहेरवा कुशीनगर : उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मा. विजय कुमार देवड़ा की सहमति एवं गुरवलिया बाजार के अध्यक्ष मा. विनोद यादव की संस्तुति पर गुरवलिया बाजार निवासी सद्दाम हुसैन को संगठन का दुदही ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया है।

संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और संघर्षशील भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया। मनोनयन के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि सद्दाम हुसैन का चयन संगठन के उस विश्वास का प्रमाण है,

जो जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और ईमानदारी को प्राथमिकता देता है। हमें विश्वास है कि वे अपने कार्य से संगठन को मजबूती देंगे। नवनियुक्त महामंत्री सद्दाम हुसैन ने कहा कि मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं

और आश्वस्त करता हूं कि ब्लॉक स्तर पर संगठन को अधिक जागरूक, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा बनाने में अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। यह पद मेरे लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Kushinagar news

इस अवसर पर जिला कमेटी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय गुरु जी, , सिकंदर शर्मा ग्राम प्रधान राजापाकड़, अजहरुद्दीन, नईमुद्दीन, डाक्टर विनोद यादव ग्राम प्रधान पकड़ी, श्रवण प्रसाद, सुग्रीव रौनियार, तबरेज हुसैन, अमरजीत यादव, डाक्टर पृथ्वी सिंह, डाक्टर राजेश राय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]