मुंबई : Gharelu Hinsa Track की शूटिंग के दौरान टूट गई थीं सहज राजपूत . दर्शकों का पसंदीदा ज़ी टीवी का शो ‘जाने अनजाने हम मिले’हाल ही में अपने घरेलू हिंसा वाले ट्रैक की वजह से काफी चर्चा में रहा है।
सहज राजपूत का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से ऐसे जज़्बाती और भारी सीन्स शूट करना उनके लिए एक मुश्किल सफर रहा है। उनका मानना है
कि अगर उन्नति की कहानी किसी एक घरेलू हिंसा झेल रही महिला को भी हिम्मत दे सके, तो वह अपने काम को सफल मानेंगी। सहज राजपूत कहती हैं,
कि इतने जज़्बाती और भारी सीन्स करना मुझे एक एक्टर और एक इंसान, दोनों तौर पर काफी प्रभावित कर गया। एक वक्त ऐसा भी आया जब शूटिंग के दौरान मैं पूरी तरह टूट गई थी,
खासकर उन सीन्स में जहां मेरा किरदार उम्मीद सामने होने के बावजूद खुद को फंसा हुआ और बेबस महसूस करता था। लगातार रोने वाले सीन्स करने की वजह से मेरी आंखों में सूजन तक आ गई थी
और जज़्बाती तौर पर भी खुद को उस किरदार की बेबसी से अलग करना मुश्किल हो गया था। वह आगे कहती हैं, कि लेकिन इसी सफर ने मुझे उन महिलाओं के दर्द को और करीब से समझने का मौका दिया,
जो असल जिंदगी में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से गुजरती हैं। मैं सच में चाहती हूं कि महिलाएं यह समझें कि जिंदगी चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों ना हो, उनके अंदर लड़ने की ताकत हमेशा होती है। महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं

और कई बार बस उन्हें अपनी उसी ताकत को पहचानने में थोड़ा वक्त लगता है। अगर मेरी परफॉर्मेंस किसी एक इंसान को भी जिंदगी से हार ना मानने और खुद पर भरोसा बनाए रखने की हिम्मत दे सके, तो मुझे लगेगा कि मैंने एक एक्टर के तौर पर सच में कुछ मायने रखने वाला काम किया है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



