Search
Close this search box.

bandee ke baad भी तिर्वा में शराब ठेके-कैंटीन पर बिक्री

Tirwa Liquor Ban Violation

Share this post

कन्नौज : bandee ke baad भी तिर्वा में शराब ठेके-कैंटीन पर बिक्री . संदीप शर्मा गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी और आवकारी विभाग के शराब बंदी के सरकारी आदेश की तिर्वा नगर में खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।

शराब ठेके और एक शराब कैंटीन में सुरा प्रेमियों को महंगे दामों पर शराब बेंची गई। बताते चलें कि, गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर सरकारी अवकाश था।

जिसको लेकर शराब बिक्री केंद्रों को बंद रखने और शराब बिक्री ना करने के आदेश जिले के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के अलावा आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए थे। इसके बाद भी शराब के ठेकेदारों को शायद सरकारी फरमान से कोई लेना देना नहीं है,

और शायद यही वजह रही कि, तिर्वा ठठिया मार्ग पर स्थित शराब ठेके और तिर्वा नगर के गांधी चौक चौराहे के निकट शराब कैंटीन से सुरा प्रेमियों को सोमवार की दोपहर के समय महंगे दामों पर चोरी छिपे शराब बेची गई।

देशी शराब ठेके के निकट शराब के बड़ी संख्या में पड़े पाउच टेट्रा पैक जहां शराब बिक्री की खुद ही गवाही दे रहे थे वहीं उपरोक्त शराब कैंटीन से शराब बिक्री करने के वीडियो भी किसी शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।

Tirwa Liquor Ban Violation

फिलहाल पूरा मामले की सही तस्वीर अब जांच का विषय है,सही मामला क्या है यह तो जांच पड़ताल और विभागीय कार्यवाही के बाद ही सामने आ सकेगा।

फिलहाल उपरोक्त शराब ठेके के संचालक और कैंटीन संचालक ने शराब बिक्री की बात से इंकार किया है और वायरल वीडियो को पुराना बताया है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]