लखनऊ : Samsung India ने भारत में अपने एंटरप्राइज कारोबार को विस्तार देने के लिए एआई पावर्ड कनेक्टेड इकोसिस्टम पर फोकस बढ़ा दिया है।
कंपनी अब केवल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता के रूप में नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदाता के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।
कंपनी के अनुसार, एआई आधारित स्मार्ट और सुरक्षित तकनीकें विभिन्न संस्थानों और व्यवसायों को आधुनिक डिजिटल वातावरण में बेहतर कार्यक्षमता और तेज संचालन उपलब्ध करा रही हैं।
गुरुग्राम और मुंबई स्थित सैमसंग के बिजनेस एक्सपीरियंस स्टूडियोज़ में लाइव डेमो के माध्यम से डिवाइस, मोबाइल प्लेटफॉर्म, डिस्प्ले और सिक्योरिटी समाधानों को एकीकृत रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है।
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पुनीत सेठी ने कहा कि भविष्य का एंटरप्राइज इकोसिस्टम एआई और कनेक्टेड तकनीकों पर आधारित होगा, जहां हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी एक साथ मिलकर स्मार्ट कार्यशैली तैयार करेंगे।
कंपनी रिटेल, बैंकिंग, हेल्थकेयर, एजुकेशन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष डिजिटल समाधान विकसित कर रही है।

इसके साथ ही सैमसंग पार्टनर्स और संस्थानों के साथ मिलकर कस्टमाइज्ड टेक्नोलॉजी मॉडल तैयार करने पर भी काम कर रहा है, जिससे भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



